गुंज उठी बच्चों की, प्यारी, प्यारी, पुकार
आया है क्रिसमस, आयी है बाहार
बच्चे, बढ़े, बुढ़े, जवान, खुशीयो से झूम रहे है
सूखी बगियों में भी आज फूल खिल रहे है
पाया है सभी ने यीशु का प्यार
आया है क्रिसमस,………
आज बड़ा दिन पर यीशु को, अपना क्या मैं दूंगा
दिया था जो मजूसियो ने, क्या मैं दे सकूंगा
दिल दूंगा यीशु को, दिल होना उपहार
आया है क्रिसमस,……..
हर दिन हर पल, हो बड़ा दिन, ये दुआ है मेरी
यीशु को अपना बना लो, तुम करो ना देरी
हो जायेगा तेरा, आज ही उधार
आया है क्रिसमस,…….
Discover more from Christian Worship Song Lyrics
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
