हर नोजवानी


हर नोजवानी गरची तैयार हो गया

तो समझो सारी धरती पर प्रचार हो गया

यीशु से गरचे दुनिया को प्यार हो गया

तो समझो सारी दुनिया का उद्धार हो गया

 

मुक्ति वही दिलाए, जो क्रुस पर खुन बहाए

वह कौन है बताओ (यीशु के सिवा)

गैरो के लिए मर जाये, और मर कर फिर जी जाये

वह कौन सा देवता है (यीशु के सिवा)

इस बात का लोगों को एतबार हो गया

तो समझो सारी धरती पर प्रचार हो गया

 

मुरदो को जो जिलादे, तुफानो को थमादे

अन्धो को जो दिखादे, (बोलो कौन है वह)

लगड़ो को जो चलादे, पानी को मय बना दे

कोड़ो को चंगा कर दे (बोलो कौन है वह)

मगर यीशु के लोगो को दीदार हो गया

 

पत्थर को पुजते है, कबरो को चूमते है

माताम मे झुमते है (कह दो पाप है यह)

छोड़ो भुतो की पूजा, ईष्वर है कौन दूजा

आराधना नही है (कह दो पाप है यह)

यीशु का दामन पकड़ा तो पार हो गया


Discover more from Christian Worship Song Lyrics

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a comment